अशोकनगर। यादव कॉलोनी क्षेत्र के रहवासियों ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में मोहल्ले में चल रही संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत प्रशासन से की। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र की एक गली में कुछ समय से बाहरी लोगों का लगातार आना-जाना बढ़ गया है, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना व्याप्त है।
रहवासियों का कहना है कि इस कारण आसपास के वातावरण पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और महिलाएं व बच्चे असुविधा महसूस कर रहे हैं। कई परिवार क्षेत्र छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शिकायत की जांच कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त शिकायत की जांच कराई जाएगी और सत्यापन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
