रीवा: जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा रमाशंकर पटेल एवं संगठन महासचिव रवि तिवारी के साथ किया.
बाढ़ प्रभावित ग्राम महेवा, मझिगवां गांव के ककरहा टोला, सोहागी के पनियार और मुड़हान टोला तथा नगर पंचायत त्योंथर के बाढ़ प्रभावित इलाकों मे प्रभावित लोगों से मुलाकात की. महेवा गांव मे करीब 50 अनुसूचित जाति, आदिवासी एवं अन्य परिवार बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुयें हैं. अत्यधिक बारिश के कारण कई लोगों के मकान जमीदोज हो गये हैं, अनेको परिवारों के घरों मे रखा अनाज, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान नष्ट हो गये हैं, इन परिवारों के समक्ष भोजन का संकट खड़ा हो गया है.
इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने बाढ़ प्रभावितों से कहा कि शंकट की इस घड़ी मे कांग्रेस पार्टी पीढि़तों के साथ खड़ी है, कांग्रेस कार्यकर्ता यथासंभव अपनी सामर्थय के अनुसार बाढ़ प्रभावितों की मदद करेगें, श्री शर्मा ने प्रशासन से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे राहत एवं बचाव के कार्य तेज किये जायें तथा बाढ़ प्रभावित त्योंथर तहसील के समस्त ग्रामों मे सर्वे दल भेज कर नुकशानी का सर्वे कराया जाय एवं किसानों की क्षति हुई फसलों का भी सर्वे कराया जाय. श्री शर्मा ने मांग की है कि शीघ्र ही क्षतिग्रस्त लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाय.
