स्मार्ट सिटी मे 8 वर्ष में 887 करोड़ के निर्माण कार्य पूर्ण, सागर में ई बस सेवा का शुभारंभ शीघ्र

सागर। मध्य प्रदेश के सागर संभागायुक्त अनिल सुचारी ने कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में सागर नगर निगम क्षेत्र में कराए जा रहे स्मार्ट सिटी योजना एवं अन्य योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में आयुक्त नगर निगम सागर एवं मुख्य कार्यकारी निदेशक स्मार्ट सिटी योजना राजकुमार खत्री ने सागर नगर निगम क्षेत्र में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 2018 में सागर नगर निगम में स्मार्ट सिटी योजना प्रभावशाली हुई थी। इस योजना के अधिसंख्य निर्माण कार्य पूर्णता की ओर हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के कुछ अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में आयुक्त ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगभग 887 करोड़ के 96 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा 4 अन्य कार्य पूर्णता की ओर हैं। बैठक में नगर निगम द्वारा अमृत योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं कनेरा देव तथा मैनपानी में विभिन्न योजनाओं के आवास बनाए जा रहे हैं। इन आवासों में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवास भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अमृत योजना के तहत राजघाट में पिचिंग का निर्माण, सड़क विकास, प्लांटेशन एवं अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजघाट में पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि सागर नगर निगम क्षेत्र में सीवर लाइन का कार्य भी किया जाना प्रस्तावित है। बैठक में आयुक्त नगर निगम ने बताया कि सागर नगरीय क्षेत्र में आगामी महीनों में ई-बस सेवा शुभारंभ की जा रही है। इसके लिए लगभग 32 बसें नगरीय क्षेत्र के 10 रूटों में चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि ई-बसों के लिए डिपो बनाने की प्रक्रिया भी जारी है। बैठक में कमिश्नर ने सागर नगर निगम क्षेत्र में गीता भवन के लिए स्थल चिन्हित कर गीता भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के भी निर्देश आयुक्त नगर निगम को दिए।

Next Post

संस्कार से ही जीवन में आता है बदलाव : सीएम डॉ. यादव

Tue Nov 4 , 2025
जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संस्कार से ही जीवन में बदलाव आता है। हमारी सनातन संस्कृति अद्भुत है। भारत को सदैव विश्व गुरू के रूप में दुनिया देखती आई है। भारत में ही अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने की समस्त संभावनाएं निहित है। मुख्यमंत्री […]

You May Like