रक्षाबंधन के गिफ्ट लेकर फरार हुए ड्राइवर को दबोचा

इंदौर:रक्षाबंधन के लिए फर्स्टक्राई कंपनी के गिफ्ट पार्सल लेकर देवास नाका रवाना हुआ ड्राइवर वाहन समेत गायब हो गया. शिकायत के बाद तिलक नगर पुलिस ने सीसीटीवी, मोबाइल कॉल डिटेल और मुखबिर की सूचना के आधार पर 24 घंटे में आरोपी को स्कीम नंबर 140 से पकड़ लिया. उसके पास से 12 लाख रुपए से अधिक कीमत का वाहन और पार्सल बरामद किए.खजराना निवासी योगेश खंडेलवाल का मारुति सुजुकी सुपर कैरी सीएनजी एमपी 09 बीएन 8418 वाहन श्रीहरि इंटरप्राइजेज में वेंडर के माध्यम से अटैच है.

लहिया कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय पारस कुशवाह करीब 45 दिन से इसे चला रहा था. 23 अगस्त को दोपहर करीब 1.45 बजे पारस वाहन लेकर बिचौली रोड स्थित श्रीहरि इंटरप्राइजेज पहुंचा. यहां रक्षाबंधन के ऑर्डर के पार्सल लोड करने के बाद उसे देवास नाका पहुंचाना था. करीब आधे घंटे बाद वेंडर ने वाहन मालिक को फोन कर बताया कि पारस अभी तक सामान लेकर वहां नहीं पहुंचा है. मालिक ने ड्राइवर को कॉल किया तो मोबाइल बंद मिला.काफी तलाश के बाद भी वाहन और ड्राइवर का पता नहीं चला. इसके बाद तिलक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.

सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर पकड़ाया आरोपी
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और पारस के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगालने के साथ रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे. मुखबिर से मिले इनपुट को भी जांच में शामिल किया. जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने तीन दिन बाद 26 अगस्त को स्कीम नंबर 140 में दबिश देकर पारस को पकड़ लिया. उसके कब्जे से वाहन और उसमें लदे फर्स्टक्राई के गिफ्ट पार्सल बरामद कर लिए. पूछताछ में आरोपी ने महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदात करना बताया है. एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर एनालिसिस और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को 24 घंटे के भीतर वाहन और माल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

Next Post

जानलेवा साबित हो रहा सड़क मार्ग का गड्ढा

Thu Aug 27 , 2026
सिंगरौली : खुटार मार्ग में एक गड्ढा वाहन चालको के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। दो बाईक सवार बीती रात गड्ढे में गिरने से घायल हो गये। जिनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रजमिलान मार्ग के खुटार के सड़क में गड्ढा हो जाने से बाईक सवार रात […]

You May Like