जबलपुर: खितौला अंतर्गत इसाफ बैंक में डकैती डाल पांच डकैत 14 करोड़ का गोल्ड 14 किलो 873.50 ग्राम सोना और नगदी 508675 ले गए हैं। इस मामले में दस टीमें लगी हुई हैं जिसमें पुलिस अधिकारियों की फौज के साथ क्राइम ब्रांच, सायबर पुलिस, एक्सपर्ट समेत स्पेशल अधिकारियों, कर्मचारियों को शामिल किया गया हैं। पुलिस टीमें जांच पड़ताल कर रही हैं। 11 अगस्त को पड़ी डकैती को हुए पांच दिन बीत गए हैं लेकिन अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी का पुलिस खुलासा नहीं कर पाईं है हालांकि पुलिस अधिकारी क्लू मिलने और जल्द ही इस डकैती का पर्दाफाश करने का दावा कर रहे हैं लेकिन दूसरी और उनकी चुप्पी कई सवालों को जन्म दे रही हैं। पुलिस डकैतों के करीब है या सिर्फ हवा में लट्ठ घुमा रही हैं ये फिलहाल राज है लेकिन यह जल्द ही बेपर्दा होने की उम्मीद है। जिसके बाद पता लग जायेगा कि पुलिस डकैतों को पकडऩे में सफल हुई हैं या नहीं।
धरी रह गई नाकेबंदी, संदेहियों से पूछताछ
डकैती पडऩे के बाद जबलपुर समेत सरहदी जिलों में नाकेबंदी कराई गई लेकिन डकैत पुलिस गिरफ्तार से बाहर निकल गए। जिसके बाद पुलिस सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाले में जुट गई। सीसीटीव्ही कैमरों से जरूर कुछ क्लू मिले जिसके सहारे पुलिस की जांच पड़ताल आगे बढ़ी। संदेहियों को उठाया है, पूछताछ चल रही हैं।
उप्र, बिहार समेत आठ जिलों में तलाश
सूत्रों की माने तो पुलिस की टीमों ने त्तरप्रदेश के साथ बिहार में भी दबिश दी है। इसके अलावा जबलपुर समेत सरहदी जिले कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, मण्डला, उमरिया, डिण्डोरी में भी डकैतों की तलाश कराई जा रही है।
सवालों के घेरे में खितौला से पाटन पुलिस की कार्यशैली-
इस डकैती के बाद खितौला से लेकर पाटन पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई हैं। खितौला सिहोरा में डेढ़ माह पहले भी डकैती-लूट हुई। इसके बाद भी पुलिस गंभीर नहीं हुई। चेकिंग, गश्त में लापरवाही बरती गई जिसके चलते डकैतों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दे डाली। सूत्रों की माने तो पाटन के इंद्राना में एक किराए के मकान में दस दिन तक रूके आरोपियों ने रहकर रैकी की। इसके बाद डकैती डालने के बाद किराए के मकान में पुन: पहुंचे थे चौबीस घंटे रूके। पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखें थे जबकि पूरे जिले में नाकेबंदी थी। दूसरे दिन डकैत किराए के मकान भाग गए।
बाहरी गैंग के साथ रईस-बब्लू का किरदार
सूत्रों के मुताबिक इस मामले में रईस, बब्लू का नाम सामने आने के बाद जांच तेज कर कर दी गई है इनका इस डकैती में अहम किरदार होन की बात सामने आ रही है। इसके बाद ही बाहरी गैंग बुलाकर डकैती किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले में कडिय़ा जोडक़र छानबीन कर रही है।
