शंकर नगर में हत्या: 48 घंटें में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

जबलपुर: मढोताल थाना अंतर्गत शंकर नगर में 58 वर्षीय भैयाजी यादव की हत्या कर दी गई। जिसके विरोध मेंं परिजनों ने शव को रखकर चक्काजाम किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है, पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर लगे कैमरे बंद है जिसके चलते आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो पाई। गुस्साए परिजनों का कहना है कि 48 घंटे में अगर दोषियों पर कार्रवाई, गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा।

पुलिस के मुताबिक माढोताल पुरानी बस्ती करमेता निवासी भैयाजी यादव 58 वर्ष रोजाना की तरह सुबह 11 बजे भैंस चराने के लिए घर से निकले थे शंकर नगर में उनकी खून से सनी लाश पड़ी मिली। परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अज्ञात तत्वों ने हत्या की है। हत्या किसने और किन कारणों से की है और कातिल कौन है इसका पता नहीं चल सका है पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है।
पीएम के बाद शव रखकर प्रदर्शन
गुरूवार को पीएम के बाद परिजनोंं ने शव को रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है पुलिस का कहना है कि मौका-ए- वारदात में पुलिस ने जांच की। सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले लेकिन कैमरे बंद है जबकि परिजनों ने जिन पर शक जाहिर किया है उनसे पूछताछ तक नहीं की गई है।
घंटों बाद माने, दिया अल्टीमेटम
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझाइश दी कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। परिजनों ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अगर इस समय में गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा।

इनका कहना है
तीन से चार बजे भीड़भाड़ वाले इलाके में घटना हो जाती है जहां घटना हुई वहां कैमरे लगे है और पुलिस बोलती है कैमरे देख लिए हैं बंद हैं, हमें शक है, संदेहियों को पुलिस उठाकर पूछताछ करे, दोषियों पर कार्रवाई हो, अगर गिरफ्तारी नहीं होती है उग्र आंदोलन होगा।
राकेश यादव

सूनसान इलाके में हत्या हुई है, अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले जा रहे है। पुलिस आरोपियों की तलाश पतासाजी कर रही है। क्लू मिला है परिजनों ने 48 घंटे का समय दिया है हम इस हत्या को सुलझाने का पूरा प्रयास करेंगे।
बी.एस. गौठरिया, सीएसपी, माढ़ोताल

Next Post

शहडोल में उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने किया ध्वजारोहण

Fri Aug 15 , 2025
शहडोल: उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहडोल में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली,सीएम का जनता के नाम संदेश पढ़ा और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, […]

You May Like