जिला न्यायालय में लगा रक्तदान शिविर, 54 यूनिट रक्त संग्रहित

ग्वालियर: जिला न्यायालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित किशोर के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में न्यायिक अधिकारियों, सहायक लोक अभियोजन अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल 54 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित किशोर ने रक्त संग्रहण बस में फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी) नवीन शर्मा सहित जिला स्थापना पर पदस्थ न्यायाधीशगण उपस्थित रहे। शिविर का आयोजन शासकीय जयारोग्य चिकित्सालय ग्वालियर एवं जिला चिकित्सालय मुरार के सहयोग से किया गया।
इस शिविर में रक्तदान करने वाले प्रमुख न्यायिक अधिकारियों में रोहित सिंह, श्रीमती वंदना राज पाण्डे, प्रशान्त शुक्ला, गौतम भट्ट, पारस जैन, विशाल अखण्ड, वी.पी.एस. चौहान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुष्पेन्द्र सिंह, श्रीमती पल्लवी बंसल, चाहना शर्मा, अनिरुद्ध उचाडिया, राजेन्द्र गुप्ता, अजय प्रताप सिंह यादव, श्रीमती अदिति तिवारी एवं श्रीमती स्वाति गोयल सहित अन्य न्यायाधीशगण शामिल हैं।
शिविर में सहायक लोक अभियोजन अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने भी रक्तदान कर इस मानवीय पहल में सहभागिता की। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए रक्त उपलब्ध कराने का संदेश भी दिया गया।

Next Post

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का भव्य आयोजन, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे 'चंदू चैंपियन' फेम कार्तिक आर्यन

Tue Sep 22 , 2026
हैदराबाद, गुजरात के नर्मदा जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास केवड़िया के एकता नगर में आज 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards) का भव्य आयोजन होने जा रहा है। भारतीय सिनेमा की इस प्रतिष्ठित समारोह में शामिल होने के लिए देश भर से तमाम नामी फिल्म […]

You May Like