बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक बढ़त, शांति और विकास की ओर मजबूती से अग्रसर छत्तीसगढ़

रायपुर, 03 जनवरी 2026 (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियानों को नए साल के पहले हफ्ते ही बड़ी सफलता मिली है। बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में 14 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया गया है। यह सफलता सुरक्षाबलों की सटीक रणनीति, निरंतर दबाव और मजबूत जमीनी पकड़ का परिणाम मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क तेजी से कमजोर पड़ रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अब बस्तर की दिशा स्पष्ट है-विश्वास, विकास और सुरक्षा। जहां पहले हिंसा का माहौल था, अब वहां शांति ही एकमात्र विकल्प बन चुकी है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब भरोसे, विकास और सुरक्षा के मार्ग पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यह परिवर्तन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व, सुरक्षाबलों की प्रतिबद्धता, सरकार की संवेदनशील पुनर्वास नीति और जनता के अटूट विश्वास का प्रत्यक्ष परिणाम है।

सरकार का संदेश साफ है कि जो लोग अब भी हिंसा का रास्ता चुन रहे हैं, वे आत्मसमर्पण कर पुनर्वास नीति अपनाएं और सम्मान के साथ मुख्यधारा में लौटें। अन्यथा सरकार और सुरक्षा बल अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए पूरी तरह सक्षम और प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की अंधेरी रात अब अपने अंतिम चरण में है और बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित है।

 

 

Next Post

सीधी चैलेंज कप सीजन-9: खेल और कला के संगम के साथ हुआ क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ

Sat Jan 3 , 2026
सीधी। सीधी चैलेंज कप सीजन-9 में खेल और कला के संगम के साथ क्रिकेट महाकुंभ का आज शुभारंभ हुआ। कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन-9 का शुभारंभ पंचायत राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्यजनों के विशेष आतिथ्य में गरिमामय समारोह में हुआ। अखिल […]

You May Like

Play sound