
झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना की पहल पर महिलाओं की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “मातृधरा अभियान (नारी शक्ति से प्रकृति को शक्ति)” प्रारम्ंा हुआ हैं। प्रकृति संरक्षण के लिए महिलाओं द्वारा फेस पेंटिंग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह बहुत प्रेरणादायक है कि महिलाएं फेस पेंटिंग जैसे रचनात्मक माध्यम का उपयोग कर प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही हैं। यह न केवल एक कलात्मक अभिव्यक्ति है, बल्कि समाज को जागरूक करने का एक प्रभावशाली तरीका भी है। महिलाओं ने अपने चेहरे पर पेड़, पत्तियां प्राकृतिक तत्वों की पेंटिंग कर यह दर्शाया कि प्रकृति हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। फेस पेंटिंग के जरिए प्लास्टिक मुक्त जीवन, जल संरक्षण, वनों की रक्षा जैसे मुद्दों पर लोगों का ध्यान खींचा गया। मातृधरा अभियान से जुडी महिलाएं बताती है कि यह पहल दर्शाती है कि महिलाएं सामाजिक और पर्यावरणीय बदलावों की प्रमुख वाहक बन रही हैं।
