सिंगरौली : खुटार मार्ग में एक गड्ढा वाहन चालको के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। दो बाईक सवार बीती रात गड्ढे में गिरने से घायल हो गये। जिनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रजमिलान मार्ग के खुटार के सड़क में गड्ढा हो जाने से बाईक सवार रात के समय हादसे का शिकार हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीती शाम दो बाईक सवार इसी गड्ढे में गिरने से घायल हो गये। घायलो का उपचार कराया जा रहा है, लेकिन वाहन चालक एवं स्थानीय जनों के अलावा क्षत्रिय कुलावंत संगठन प्रशासन से मांग किया है कि सड़क का कार्य शीघ्र पूरा कराकर आवागमन सुचारु किया जाए और सुरक्षा के उचित इंतजाम किये जाने की मांग कलेक्टर से की है।
Next Post
सिमरा में रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा
Thu Aug 27 , 2026
भिंड:भिंड में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई कर एक पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा है। मेहगांव के सिमरा में रिश्वत लेते हुए पटवारी संजय बघेल को रंगे हाथों पकड़ा गया है। मेहगांव के सर्किट हाऊस में लोकायुक्त की टीम की कार्रवाई जारी है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]
