9 से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान

जबलपुर: नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना और स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से 9 से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जाएगा। संस्कारधानी तिरंगा मय होगी। शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ जन- जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

लोगों को भारतीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त को बड़े पैमाने पर तिरंगा बाइक रैली तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर आधारित प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरियां, तिरंगा यात्राएं, क्विज़, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं तथा जनभागीदारी आधारित गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

Next Post

पटवारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

Tue Aug 4 , 2026
दोराहा। पटवारी संघ की हड़ताल के चलते राजस्व विभाग का कामकाज प्रभावित होने लगा है. नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों से संबंधित राजस्व प्रक्रियाओं सहित कई कार्यों की गति धीमी पड़ गई है. राजस्व से जुड़े मामलों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा […]

You May Like