लटकते तार देखकर भड़के भाजपा विधायक, अधिकारियों की सबके सामने लगाई क्लास, बोले अब बहाने नहीं, कार्रवाई चाहिए

शाजापुर। द्वारकापुरी कॉलोनी में बिजली व्यवस्था और अवैध कॉलोनियों को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायत पर भाजपा विधायक अरुण भीमावत ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे लगे बिजली मीटर और बेतरतीब लटकते केबल देखकर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से जवाब तलब किया और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने वर्षों से चली आ रही समस्याओं और कार्रवाई में देरी की शिकायत भी रखी। विधायक ने अधिकारियों से समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने को कहा और अवैध निर्माण व अन्य अनियमितताओं पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका, विद्युत विभाग और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Next Post

सीतारमण ने 167 आयकर दिवस पर विभाग विभाग के लिए सुझाए सात व्यापक सिद्धांत

Fri Jul 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 जुलाई (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर विभाग के लिए निरंतर सुधार की संस्कृति अपनाने, जनता के बीच और मजबूत विश्वास जमाने, प्रौद्योगिकी के दायित्वपूर्ण उपयोग और स्वैच्छिक अनुपाल की व्यवस्था अधिक सुदृढ करने सहित आयकर विभाग के लिए सात व्यापक सिद्धांत सुझाए हैं। उन्होंने विभाग […]

You May Like