सोन नदी में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव

सिंगरौली। गढ़वा थाना क्षेत्र की बगदरा चौकी अंतर्गत बीछी गांव निवासी 60 वर्षीय सीताराम केवट 14 फरवरी को खैरा गांव के साप्ताहिक बाजार के लिए घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन शुरू कीए जिसके बाद 16 फरवरी को उनका शव सोन नदी में मिला। घटना से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है और मौत के कारणों की पड़ताल जारी है।

Next Post

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: सशक्त भारत की पहचान बना एमपी पेवेलियन

Tue Feb 17 , 2026
भोपाल। सशक्त भारत के लिए एआई आधारित सुशासन’ के विजन पर आधारित मध्यप्रदेश के 14 प्रमुख स्टार्ट-अप और विभिन्न शासकीय विभागों के नवाचारों के प्रदर्शन से नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट–2026’ में ‘एमपी पेवेलियन’ विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पेवेलियन में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, औद्योगिक […]

You May Like