पटवारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

दोराहा। पटवारी संघ की हड़ताल के चलते राजस्व विभाग का कामकाज प्रभावित होने लगा है. नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों से संबंधित राजस्व प्रक्रियाओं सहित कई कार्यों की गति धीमी पड़ गई है. राजस्व से जुड़े मामलों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पटवारी संगठन का कहना है कि मांगों का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा. शासन स्तर पर हड़ताल समाप्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं. यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो राजस्व विभाग के कार्यों पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है.

Next Post

युवाओं ने दिया नशा मुक्त विकसित भारत बनाने का संदेश

Tue Aug 4 , 2026
सीहोर। माय भारत द्वारा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में नशामुक्त भारत के उद्देश्य से प्रतियोगिताओं एवं विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत का संकल्प लेते हुए संगीत एवं नृत्य, नाटक, नुक्कड़ नाटक, मूकाभिनय, चित्रकला, लघु […]

You May Like