एनटीपीसी को दूसरी तिमाही में 5,320 करोड़ रुपये का मुनाफा

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) ऊर्जा क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी एनटीपीसी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) के दौरान एकल आधार पर 5,320 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 4,653 करोड़ रुपये की तुलना में 14.33 फीसदी अधिक है। कंपनी के निदेशकमंडल की बैठक के बाद शनिवार को तिमाही परिणामों को मंजूरी प्रदान की गई। इसमें बताया गया है कि दूसरी तिमाही में एकल राजस्व भी 39,167 करोड़ रुपये से बढ़कर 45,752 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह 16.81 प्रतिशत की वृद्धि है। समेकित आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 5,225 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,351 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

निदेशकमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रति शेयर तीन रुपये के अंतरिम लाभांश की भी घोषणा की है। लाभांश का भुगतान 25 नवंबर से किया जाएगा। इसके लिए 06 नवंबर 2026 की शेयरधारिता को आधार बनाया जाएगा। कंपनी के शेयर का अंकित मूल्य 10 रुपये है। शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर यह 316 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। तिमाही के दौरान कंपनी ने समेकित आधार पर कंपनी की हरित ऊर्जा क्षमता में 602 मेगावाट का इजाफा हुआ है। इसमें 411 मेगावाट की सौर ऊर्जा और 191 मेगावट की पवन ऊर्जा क्षमता शामिल है।

.....

Next Post

शासकीय अस्पताल बेरडी में चिकित्सक की मनमानी से ग्रामीण परेशान

Sat Oct 31 , 2026
​सौंसर, बेरडी स्थित शासकीय अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक की नियमित अनुपस्थिति एवं समय पर न आने की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में ग्राम पंचायत बेरडी की सरपंच संगीता गावंडे सहित पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सौंसर को शिकायती पत्र सौंपकर […]

You May Like