नगरीय प्रशासन उपसंचालक ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं टंकियों का निरीक्षण

सारनी: नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र भोपाल के उप संचालक ओपी झा ने नगर पालिका क्षेत्र में पानी सप्लाई करने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पेयजल टंकियों का निरीक्षण किया। नगरीय विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत नगरीय निकायों में संचालित केंद्र एवं राज्य प्रवर्तित पेयजल एवं सीवरेज की योजनाए तथा निकाय की पेयजल व्यवस्था एवं अन्य सम-सामयिक विषयों एवं योजनाओं की समीक्षा, प्रत्यक्ष अवलोकन एवं निरीक्षण हेतु दलों का गठन किया गया था।

बैतूल जिले के निरीक्षण के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र भोपाल के उप संचालक ओपी झा यहां पहुंचे। उन्होंने जलावर्धन योजना के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पेयजल टंकियों एवं अन्य संरचनाओं का निरीक्षण किया। उपसंचालक के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम, उपयंत्री कमलेश पटेल, बैतूल नगर पालिका के उपयंत्री नागेंद्र वागद्रे, धीरेन्द्र राठौर, जलावर्धन योजना का संचालन करने वाली अनुबंधित कंपनी लक्ष्मी सिविल इंजीनियरिंग प्रा लि के रमेश बड़वाइक उपस्थित थे।

उपसंचालक ने निरीक्षण के दौरान सारनी डब्ल्यूटीपी की बेहतर कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि सारनी निकाय क्षेत्र में बेहतर पेयजल संरचना है। और इसका संचालन भी बेहतर तरीके से किया जा रहा हैं । सभी टंकियां और वाल्व भी साफ सुथरे मिले। इसकी भी उन्होंने सराहना की। उन्होंने सभी संरचनाओं की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए.

Next Post

खेलो यूथ गेम्स में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिल रहा अवसर

Thu Jan 15 , 2026
भोपाल: खेलो यूथ गेम्स के अंतर्गत टीटी नगर स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में युवा खिलाड़ी उत्साह और जोश के साथ भाग ले रहे हैं। स्टेडियम में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। […]

You May Like