बांदकपुर में कल गर्भ गृह के बाहर से होंगे भगवान भोलेनाथ के दर्शन

दमोह. जिलें के श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर में श्री महादेव जी की पुरानी जलहरी के स्थान पर नई जलहरी की स्थापना की जा रही है. जिससे दिनांक 24 व 25 मार्च को भगवान भोलेनाथ जागेश्वर के दर्शनो हेतु सभी भक्तों को बाहर से दर्शन होंगे.गर्भ गृह में प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी. मंदिर ट्रस्ट के अनुराग श्रीवास्तव ने बताया भगवान भोलेनाथ की जलहरी पुरानी हो गई है, जिससे उनके स्थान कि जलहरी को पुनः नवीन जलहरी की स्थापना की जा रही है.जिससे भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए गर्भ गृह से दर्शन ना होकर बाहर से ही 24 और 25 मार्च को दर्शन किये जायेंगे. सोमवार को जिले और आसपास के भक्त बांदकपुर पहुंचे,जहां भोले बाबा के दरबार से ही सभी भक्तों ने दर्शन किए.

Next Post

मुंबई में कल से तीन दिवसीय एफएटीएफ निजी क्षेत्र सहयोग मंच

Mon Mar 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 मार्च (वार्ता) वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) निजी क्षेत्र सहयोग मंच (पीएससीएफ) 2025 25 से 27 मार्च, 2025 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस फोरम की मेज़बानी भारतीय रिज़र्व बैंक और राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय द्वारा की जा रही है, जो मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवादी वित्तपोषण […]

You May Like