
छतरपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में पति-पत्नी के रिश्तों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वैवाहिक रिश्ते कमजोर होते जा रहे हैं और सात जन्मों तक साथ रहने की प्रतिज्ञा अब पहले जैसी मजबूत नहीं रही।
शास्त्री ने जीवनसाथी चुनने को लेकर भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि आजकल लोग केवल सुंदरता को प्राथमिकता देते हैं, जबकि समझदारी को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। उनके अनुसार, समझदार साथी के साथ रिश्ता लंबे समय तक टिकता है, जबकि केवल सुंदर साथी के साथ यह जल्द टूट सकता है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे लंबी दौड़ के लिए मजबूत घोड़ा जरूरी होता है, वैसे ही टिकाऊ रिश्ते के लिए समझदार जीवनसाथी का चयन आवश्यक है।
