फेसबुक एड के जरिए इनोवा चुराने वाला गिरफ्तार

इंदौर: सोशल मीडिया पर टेस्ट ड्राइव का बहाना बनाकर इनोवा लेकर फरार हुए युवक को एरोड्रम पुलिस ने पकड़ा है. आरोपी पहले भी ऑनलाइन विज्ञापन देखकर वाहन चोरी की वारदात कर चुका है. आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने पड़े. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार भी जब्त कर ली है.

थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रकाश मंडलिक ने अपनी इनोवा कार एमपी 09 सीए को बेचने के लिए फेसबुक पर विज्ञापन पोस्ट किया था. 1 दिसंबर को एक युवक कार देखने पहुंचा और टेस्ट ड्राइव के बहाने कार लेकर भाग गया था.

फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी अमित यादव निवासी विनोबा नगर को हिरासत में लिया.

उसके पास से करीब 5 लाख रुपए मूल्य की चुराई गई इनोवा कार भी बरामद कर ली गई. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2024 में भी ओएलएक्स पर एड देखकर इसी तरह एक बाइक लेकर फरार हो चुका है. उस मामले में थाना अन्नपूर्णा में प्रकरण दर्ज है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है

Next Post

झंडा दिवस पर जनप्रतिनिधियों ने लगाया बैज, सैनिकों के परिजनों के लिए बढ़ाया सहयोग का हाथ

Mon Dec 8 , 2025
ग्वालियर: राष्ट्र के वीर सैनिकों के सम्मान में मनाए जाने वाले सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ग्वालियर में एक संवेदनशील पहल देखने को मिली। प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में देशभक्ति का वातावरण रहा, जब सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों को सेना का ध्वज लगाकर सम्मानित […]

You May Like