झंडा दिवस पर जनप्रतिनिधियों ने लगाया बैज, सैनिकों के परिजनों के लिए बढ़ाया सहयोग का हाथ

ग्वालियर: राष्ट्र के वीर सैनिकों के सम्मान में मनाए जाने वाले सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ग्वालियर में एक संवेदनशील पहल देखने को मिली। प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में देशभक्ति का वातावरण रहा, जब सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों को सेना का ध्वज लगाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, कलेक्टर रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त प्रतीक राव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने ध्वज लगवाकर राष्ट्र की सुरक्षा में लगे जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों ने झंडा दिवस की महत्ता बताते हुए कहा कि यह दिवस सिर्फ प्रतीक नहीं, बल्कि भूतपूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का भाव जगाने का अवसर है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सैनिक कल्याण के लिए सहयोग राशि भी प्रदान की।

Next Post

आप ने कृत्रिम यमुना जल स्रोत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री के दावे को चुनौती दी

Mon Dec 8 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इस दावे का विरोध किया कि छठ पूजा के लिए वासुदेव घाट पर बनाये गये कृत्रिम तालाब में यमुना नदी का पानी है। दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस दावे को झूठ और […]

You May Like