आप ने कृत्रिम यमुना जल स्रोत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री के दावे को चुनौती दी

नयी दिल्ली, (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के इस दावे का विरोध किया कि छठ पूजा के लिए वासुदेव घाट पर बनाये गये कृत्रिम तालाब में यमुना नदी का पानी है।

दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस दावे को झूठ और फर्जीवाड़ा करार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि वे उनके साथ घटनास्थल पर जाकर जनता को दिखायें कि उन्होंने क्या सच कहा है। उन्होंने कहा “आपकी कृत्रिम यमुना का पानी वास्तव में एक जल उपचार संयंत्र से फिल्टर किया गया पानी था। घाट पर काम करने वाले मजदूर भी यही कह रहे थे।”

श्री भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया जिसमें सुश्री गुप्ता एक साक्षात्कार में यह कहते नजर आ रही हैं कि तालाब में पानी यमुना का था और मिट्टी के माध्यम से अंदर चला गया था। उन्होंने इस दावे का खंडन करने वाली एक मीडिया रिपोर्ट भी साझा की। इस रिपोर्ट के अनुसार साइट पर श्रमिकों ने संकेत दिया कि पानी की आपूर्ति एक उपचार संयंत्र से हरे पाइप के माध्यम से की गई थी। उन्होंने कहा कि तैयारी से पहले क्षेत्र सूखा था और पानी रोकने के लिए प्लास्टिक की चादर बिछाई गई थी, जिससे नदी से रिसाव की संभावना नहीं थी।

 

Next Post

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा जिले में हथियार, बारूद बरामद किया

Mon Dec 8 , 2025
जम्मू, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने रविवार को डोडा जिले में हथियार और गोला-बारूद बरामद कर सफलता हासिल की । डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप मेहता ने बताया कि एसओजी टीम ने विशिष्ट खुफिया सूचना पर थाथरी के भलारा वन क्षेत्र में समन्वित तरीके से […]

You May Like