मंडला: नेशनल हाईवे पर ग्राम भावल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हो गई। इस हादसे में एक महिला और एक पुरूष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को जिला चिकित्सालय मंडला उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं दोनों मृतकों को पीएम के लिए नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया।
बताया गया कि नारायणगंज भावल के पास जबलपुर की तरफ से रायपुर की तरफ तेज रफ्तार में जा रहे कंटेनर ने बाईक सवार गजराज सिंह भारतीया ग्राम लावर बकौरी को जोरदार टक्कर मार दी। बाईक में एक महिला और एक बच्चा भी था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाईक चला रहा गजराज सिंह और महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनके साथ का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बच्चे को मंडला जिला चिकित्सालय उपचार के लिए तत्काल एम्बुलेंस की मदद से भेजा गया। वहीं दोनों मृतकों को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज भेजा गया।
