रायपुर, 12 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून की स्थित को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार एक जून से 12 अगस्त के बीच प्रदेश में औसत वर्षा 678 मिमी दर्ज की गई है, जो सामान्य 720.9 मिमी से लगभग 6 प्रतिशत कम है। राज्य में अधिकांश जिलों में वर्षा सामान्य श्रेणी में रही, लेकिन कुछ जिलों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
सबसे अधिक वर्षा बलरामपुर जिले में हुई, जहां 1113.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 85 प्रतिशत अधिक है और इसे ‘लार्ज एक्सेस’ श्रेणी में रखा गया है। वहीं, मोहला-मानपुर-चौकी (26 प्रतिशत अधिक) और जांजगीर-चांपा (30 फीसदी अधिक) में भी बारिश सामान्य से कहीं ज्यादा हुई।
इसके विपरीत बेमेतरा (-48%), कांकेर (-22%), धमतरी (-20%), कोंडागांव (-29%), सुरजुगा (-26%) और सुकमा (-30%) जैसे जिलों में बारिश में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई, जिससे इन क्षेत्रों को ‘डिफिशिएंट’ श्रेणी में रखा गया है।
बाकी जिलों जैसे रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जशपुर और कबीरधाम में बारिश सामान्य के आसपास रही। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में यदि बारिश की रफ्तार बढ़ी तो कमी वाले जिलों में स्थिति सुधर सकती है, अन्यथा खरीफ फसलों पर असर पड़ने की आशंका है।
जिलेवार वर्षा (एक जून से 12 अगस्त तक):
लार्ज एक्सेस वर्षा वाले जिले:
बलरामपुर – 1113.5 मिमी (सामान्य से 85 प्रतिशत अधिक)
एक्सेस वर्षा वाले जिले:
मोहला-मानपुर-चौकी – 829.9 मिमी (+26%)
जांजगीर-चांपा – 879.9 मिमी (+30%)
डिफिशिएंट वर्षा वाले जिले:
बेमेतरा – 336.4 मिमी (-48%)
कांकेर – 642.1 मिमी (-22%)
धमतरी – 523.1 मिमी (-20%)
कोंडागांव – 514.3 मिमी (-29%)
सरगुजा – 558.6 मिमी (-26%)
सुकमा – 533.8 मिमी (-30%)
सामान्य वर्षा वाले जिले:
बालोद – 631.9 मिमी (+1%)
बलौदा बाजार – 542.3 मिमी (-7%)
बस्तर – 779.7 मिमी (+5%)
बीजापुर – 821.3 मिमी (-6%)
बिलासपुर – 683.5 मिमी (+5%)
दंतेवाड़ा – 712.2 मिमी (-14%)
दुर्ग – 552.2 मिमी (-11%)
गरियाबंद – 533.9 मिमी (-18%)
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – 682.9 मिमी (+3%)
जशपुर – 749.5 मिमी (-14%)
कबीरधाम – 498.9 मिमी (-7%)
खैरागढ़-छुईगढ़-गंडई – 472.3 मिमी (+4%)
कोरबा – 738.8 मिमी (-8%)
कोरिया – 772.7 मिमी (+11%)
महासमुंद – 550 मिमी (-15%)
मनेन्द्रगढ़-भरतपुर – 726.1 मिमी (+4%)
मुंगेली – 711.7 मिमी (+17%)
नारायणपुर – 714.8 मिमी (-7%)
रायगढ़ – 807.9 मिमी (+9%)
रायपुर – 602.5 मिमी (-4%)
राजनांदगांव – 557 मिमी (-15%)
सक्ती – 735.8 मिमी (+6%)
सारंगढ़-बिलाईगढ़ – 602.2 मिमी (+3%)
सूरजपुर – 829.3 मिमी (+10%)
