प्रतिमा स्थापना विवाद: प्रतिमा हटी तो होगा आंदोलन

सीधी। पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार की प्रतिमा अनावरण को लेकर कांग्रेस नपा पार्षदों एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कांग्रेस नेता ने पत्रकारवार्ता में निवेदन के साथ चेतावनी दी। प्रतिमा स्थापना विवाद पर कहा गया कि प्रतिमा हटी तो आंदोलन होगा।

प्रतिमा स्थापना विवाद को लेकर आयोजित पत्रकारवार्ता में नपा पार्षदों एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कांग्रेस नेता विनोद वर्मा ने विस्तार से जानकारी दी। कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद आनंद सिंह ने तत्संबंध में बताया कि पूर्व मंत्री इन्द्रजीत कुमार की मूर्ति स्थापना के लिये नगर पालिका परिषद सीधी की ओर से सम्पूर्ण कार्यवाही वर्ष 2023 में पूर्ण कर ली गई थी। जिला प्रशासन की ओर से प्रतिमा स्थापना की अनुमति के लिये अनावश्यक रूप से स्वीकृति लटका कर रखा गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता ने कहा कि नगर पालिका परिषद के निर्वाचन के पश्चात प्रथम बैठक में ही सर्वसम्मति से पूर्व मंत्री इन्द्रजीत कुमार की प्रतिमा स्थापना के लिये प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। नगर पालिका में कांग्रेस का बहुमत है किन्तु भाजपा एवं अन्य पार्षदों द्वारा प्रतिमा स्थापना के लिये अपनी स्वीकृति दी गई है।

००

प्रशासन की उदासीनता या सत्ता पक्ष का दबाव

पत्रकारवार्ता में कहा गया कि पूर्व मंत्री इन्द्रजीत कुमार की प्रतिमा स्थापना हेतु वर्ष 2023 से मई 2026 तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया। इसे प्रशासन की उदासीनता कहें या फिर सत्ता पक्ष का दबाव। इसी मनमानी के चलते कांग्रेसजन द्वारा उक्त प्रतिमा का स्थापित कर दिया गया है जो सर्वथा उचित है। अभी भी न्याय यह होगा कि प्रशासन प्रतिमा लगाने की अनुमति आदेश पारित कर दे और कलेक्टर द्वारा भूमि आवंटन आदेश पारित कर दिया जाए।

०००००००००००

Next Post

शिक्षा मंत्रालय ने तीन प्रतिष्ठित विदेशी उच्च शिक्षा संस्थानों को भारत में अपने परिसर स्थापित करने हेतु अनुमोदन पत्र प्रदान किए

Tue Jun 9 , 2026
नयी दिल्ली 09 जून (वार्ता) शिक्षा मंत्रालय ने तीन विदेशी उच्च शिक्षा संस्थानों ब्रिस्टल विश्वविद्यालय, यॉर्क विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स को भारत में अपने परिसर स्थापित करने के लिए अनुमोदन पत्र (एलओपीएस) जारी किये। शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि यह अनुमोदन पत्र उच्च शिक्षा विभाग […]

You May Like