सिंहस्थ 2028: उज्जैन में बिछेगा सड़कों का जाल, 500 Km तक मॉनिटरिंग की योजना

उज्जैन:सिंहस्थ 2028 की तैयारियां उज्जैन में जोरशोर से शुरू हो चुकी हैं. विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा महाकुंभ के लिए एक विशेष सड़क योजना तैयार की जा रही है, जिसमें मेला क्षेत्र में 100 से अधिक नई और अतिरिक्त सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर में सुगम आवागमन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है.

यूडीए के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि स्थानीय परिवहन और सड़क नेटवर्क सिंहस्थ की सफलता की कुंजी हैं. पूर्व अनुभव के आधार पर विशेष मॉनिटरिंग प्लान तैयार किया गया है, जिसमें 500 किलोमीटर तक की सड़कों पर नजर रखी जाएगी. हाईवे पर जाम से बचने के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है.

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज कुंभ के अनुभवों का विश्लेषण कर बेहतर प्रबंधन की योजना तैयार की गई है. श्रद्धालुओं को घाट, महाकाल मंदिर और संतों तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए जाएंगे. ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए हर क्षेत्र पर विशेष पुलिस बल तैनात होगा. सभी सड़कों को आपस में जोड़ा जाएगा ताकि आवागमन सहज बना रहे.

Next Post

शिवपुरी में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल

Sat Jul 19 , 2025
शिवपुरी: जिले में भारी बारिश के कारण शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, आईसीएससी व सीबीएसई से संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के आज 19 जुलाई की छुट्टी घोषित की गई है। स्कूल पहुंचे बच्चों को वापस लौटाया जा रहा है।पिछले 24 घंटों में […]

You May Like