शिवपुरी: जिले में भारी बारिश के कारण शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, आईसीएससी व सीबीएसई से संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के आज 19 जुलाई की छुट्टी घोषित की गई है।
स्कूल पहुंचे बच्चों को वापस लौटाया जा रहा है।पिछले 24 घंटों में दतिया में 5.1 इंच, गुना में 3 इंच एवं ग्वालियर में 1.8 इंच बारिश दर्ज की गई है।
