शिवपुरी-नरवर रोड पर लैंडस्लाइड, यातायात ठप

शिवपुरी: शिवपुरी-नरवर रोड पर लैंडस्लाइड हुआ है। इसके बाद उक्त रोड पर यातायात ठप हो गया है। मणिखेड़ा अटल सागर डैम के 6 गेट भी खोलना पड़े हैं। इस बीच लखना तालाब ओवरफ्लो हो गया है।

शिवपुरी जिले में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण नरवर-शिवपुरी मार्ग पर अटल सागर बांध के पास पटी घाटी की पहाड़ी से मलबा और पेड़ सड़क पर गिर गए। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं है और रास्ता बंद हो गया है। राहत दस्ते मौके पर मौजूद हैं।

Next Post

CMHO समेत डॉक्टर ब्लैकमेलिंग का शिकार

Sat Jul 19 , 2025
जबलपुर: नर्सिंग होम एवं चिकित्सकों को ब्लैकमेल करने संगठित गिरोह के खिलाफ डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है। डॉक्टरो का कहना है कि गिरोह सीएमएचओ डॉक्टर संजय मिश्रा व अन्य सभी डॉक्टर को ब्लैकमेल कर रहा है, अनुचित तरीकों से दबाव डाल रहा है और गलत शिकायतें कर रहा हैं. […]

You May Like