मौसम अलर्ट: न्यूनतम तापमान पहुंचा 4 पर,कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी 

ब्यावरा। शुक्रवार को इस सीजन का न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.2 डिग्री रहा. कड़ाके की ठंड के साथ ठंडी हवाओं ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया. सुबह से ही ठंड का जबर्दश्त प्रकोप रहा. दिन भर मौसम में ठंडक बनी रही. शाम होते ही ठंड का जोर अधिक बढ़ गया.

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा था जो शुक्रवार को और लुढकते हुए 4.2 डिग्री पर जा पहुंचा जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और अधिक बढने के संकेत दिए है. ठंड में तेजी के कारण लोगों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा. विशेषकर सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों, कामकाज, नौकरी पर जाने वालों को अधिक परेशानी हुई. बुजुर्ग एवं बीमार लोगों के लिए भी कड़ाके की ठंड ने परेशानी बढ़ा दी है.

Next Post

वेदर इन्फोर्मेशन नेटवर्क से किसानों को मिलेगा लाभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 

Fri Dec 26 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में अनेक प्रतिनिधिमंडल मिले। इनमें विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस और श्रीमती मंजू दादू भी शामिल हैं। विधायक, बुरहानपुर श्रीमती अर्चना चिटनीस ने विकास कार्यक्रमों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया, वहीं विधायक नेपानगर श्रीमती […]

You May Like