नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाई दूज के पावन अवसर पर गुरुवार को देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किये गये एक संदेश में कहा, “भाई दूज के इस पावन अवसर पर मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भाई-बहनों के बीच प्रेम और विश्वास का प्रतीक यह त्योहार आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सौभाग्य से भर दे। भाई-बहनों के बीच का यह अनमोल बंधन और भी मज़बूत हो।”
भाई दूज, हिंदू माह कार्तिक के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है जो दिवाली उत्सव के समापन का प्रतीक है। पूरे भारत में यह त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कुशलता और दीर्घायु की कामना करती हैं। बदले में भाई स्नेह और कृतज्ञता जताते हुए उन्हें उपहार देते हैं।
Next Post
आसियान सम्मेलन में आभासी माध्यम से जुड़ेंगे मोदी, इब्राहिम से की फोन पर बातचीत
Thu Oct 23 , 2025
नयी दिल्ली 23 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मलेशिया में आयोजित किये जा रहे दक्षिण- पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) शिखर सम्मेलन में आभासी माध्यम से जुड़ेंगे। इस बाद की जानकारी श्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मेरे प्रिय मित्र […]

You May Like
-
8 months ago
शहर की सड़कों पर देर शाम तक लगा रहा जाम
