दमुआ की बंद खदान में कामगार की सैकड़ों फीट गहरी खदान में गिरने से मौत

छिंदवाड़ा। वेकोलि कन्हान क्षेत्र की बंद दमुआ नंबर-9 ओपन कास्ट खदान में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। खदान में कार्यरत एक कामगार सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, लगभग 25 साल पुर्व बंद इस खदान में अज्ञात लोगों द्वारा अवैध खनन (अनलीगल माइनिंग) किया जा रहा था। इस जानकारी के बाद स्थानीय प्रबंधन ने चोरों द्वारा किए गए गड्ढों को भरवाने का काम शुरू कराया था। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे सुरक्षा प्रहरी की मौजूदगी में कामगार गड्ढों को भर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे गड्ढे में जा गिरा। स्थानीय प्रबंधन ने आनन-फानन में उसे बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय रेफर किया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दीप नारायण (62 वर्ष), पिता बनारसी, निवासी घोड़ावाड़ी के रूप में हुई। घटना की पुष्टि करते हुए महाप्रबंधक अनूप हुजूरा ने बताया कि अवैध खनन के गड्ढों को भरने के दौरान यह हादसा हुआ है।

Next Post

माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर एमटीपी बाइक पहुँचाने वाले भोपाल के भगवान सिंह बने विश्व के पहले व्यक्ति

Wed Sep 24 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश की धरती से निकलकर भोपाल निवासी भगवान सिंह ने साहस और जुनून का ऐसा परिचय दिया, जिसने पूरे भारत का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। उन्होंने विश्व में पहली बार अपनी एमटीपी बाइक को 5364 मीटर ऊँचाई पर स्थित माउंट एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुँचाया और वहाँ […]

You May Like