सड़क हादसे में दंपति की मौत

इंदौर: राऊ-खलघाट फोरलेन पर देर रात रविवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मानपुर के समीप यशवंतनगर और कुटी के बीच की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झलगांव जिला खंडवा निवासी राजेंद्र सिंह अपनी पत्नी संगीता बाई के साथ बाइक से गुजर रहे थे।

तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संगीता बाई उछलकर सड़क पर जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल राजेंद्र सिंह और एक अन्य को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान राजेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Next Post

कैलिफोर्निया में गोलीबारी के बाद तीन लोग घायल

Mon May 5 , 2025
लॉस एंजेल्स, 05 मई (वार्ता) अमेरिका में कैलिफोर्निया प्रांत के ऑरेंज काउंटी के एक पार्क में रविवार दोपहर हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए। ऑरेंज काउंटी शेरिफ विभाग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि डिप्टी योरबा लिंडा के फेदरली रीजनल पार्क में गोलीबारी की रिपोर्ट पर […]

You May Like

Play sound