यूक्रेन में हाहाकार! रूसी मिसाइलों ने उड़ाया गैस प्लांट

रूस ने यूक्रेन की सरकारी गैस कंपनी नाफ्तोगाज समूह के नियंत्रण वाले प्राकृतिक गैस प्लांटों पर हमला किया। अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में यूक्रेन की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को…

रूस ने यूक्रेन की सरकारी गैस कंपनी नाफ्तोगाज समूह के नियंत्रण वाले प्राकृतिक गैस प्लांटों पर बड़ा हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार रात रूस ने यूक्रेन पर 381 ड्रोन और 35 मिसाइलों से भारी हवाई हमला बोला। अधिकारियों का कहना है कि ये हमले सर्दियों से पहले यूक्रेन की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को ठप करने की रणनीति के तहत किए गए।

नाफ्तोगाज समूह के मुख्य कार्यकारी सेरही कोरेत्स्की ने बयान जारी कर इसे नागरिक ढांचे पर किया गया सोच-समझकर किया गया आतंकी हमला बताया। उन्होंने कहा कि ये संयंत्र आम नागरिकों के लिए जरूरी गैस उत्खनन और प्रसंस्करण सेवाएं उपलब्ध कराते हैं, और उन पर हमला सीधे लोगों के सामान्य जीवन को निशाना बनाना है।

Next Post

शहर में आज जल आपूर्ति होगी प्रभावित

Sat Oct 4 , 2025
इंदौर: नगर निगम द्वारा जलूद में 60 मेगावाट का सोलर संयंत्र स्थापित करने का काम अंतिम चरण में है. इसी क्रम में 132 केवी ट्रांसमिशन पोल पर कंडक्टर स्टि्रंगिंग का काम बाकी है. आज इस कारण नर्मदा लाइन पम्प बंद किए जाएंगे.आज शहर में नर्मदा जलप्रदाय बाधित रहेगा. आज सोलर […]

You May Like