थ्री स्टार म्यूजिकल नाईट में सजी सुरों की महफिल

भोपाल। पॉलिटेक्निक सभागार में आयोजित थ्री स्टार म्यूजिकल नाईट संगीतमय कार्यक्रम ने दर्शकों को सुरों की मधुर दुनिया में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में शहर के प्रतिभाशाली गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। नूर भाई एवं असमत जी, मुजाहिद सिद्दीकी एवं असमत जी, जगदीश भाई एवं चाहत, लईक भाई एवं फरहत, साबिर भाई एवं नगमा तथा खेरिया जी एवं चाहत ने युगल गीतों से समां बांध दिया। वहीं अतीक भाई, हसीब भाई, तालिब भोपाली, उदय भाई, नईम मामू, सिद्दीकी भाई और शकील ने अपने एकल गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन एंकर बद्र वास्ती ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि समन्वय की जिम्मेदारी मुजाहिद सिद्दीकी ने बखूबी निभाई। पूरा आयोजन उत्साह और तालियों की गूंज से भरा रहा।

 

Next Post

परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर गुफा मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन और आतिशबाजी

Mon Apr 20 , 2026
भोपाल। भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम महा भंवलेश्वर श्री 1008 महंत क्षीरामप्रवेश दास अधिकारी विजयराम के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा हजारों दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान की आरती की गई, जिससे मंदिर […]

You May Like

मनोरंजन