परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर गुफा मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन और आतिशबाजी

भोपाल। भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम महा भंवलेश्वर श्री 1008 महंत क्षीरामप्रवेश दास अधिकारी विजयराम के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा हजारों दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान की आरती की गई, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम के दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा, उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा सहित गीतेश शर्मा, प्रणव गोविंद शर्मा, रमाकांत शुक्ला, अमित, सोनू शर्मा, महेश शर्मा और अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने भगवान परशुराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

 

Next Post

बागेश्वर धाम में आज सजेगा भक्ति का डिजिटल दरबार, लाखों श्रद्धालु जुड़ेंगे 5वें ऑनलाइन हवन से

Mon Apr 20 , 2026
छतरपुर/बागेश्वर धाम। तकनीक और अध्यात्म के अनूठे संगम के साथ बागेश्वर धाम एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। सोमवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर, बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सान्निध्य में ‘पांचवां ऑनलाइन श्री हनुमान चालीसा हवन’ आयोजित किया जाएगा। रात्रि 9 बजे […]

You May Like