अनियंत्रित ट्रक नदी में गिरा, चालक की जान बचाई

बांदरी/मालथौन । इन दिनों लगातार हो रही बारिश से मेंहर की धसान-कढ़ान नदी के अलावा बांदरी, मालथौन क्षेत्र के सभी नदी-नाले उफान पर हैं। रविवार की रात को बीना से दिल्ली दाल भरकर जा रहा एक ट्रक स्टेट हाइवे के मालथौन -बीना रोड पर अण्डेला नदी के पुल से अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक में भरी दाल की बोरियां नदी में बिखर गईं। गनीमत रही कि चालक की किसी तरह जान बचा ली गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार की रात लगभग दस बजे बीना से दिल्ली राहर दाल भरकर जा रहा था ट्रक अनियंत्रित होकर अण्डेला नदी के पुल से नीचे गिर गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा तत्काल डॉयल 100 को पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर देखा कि चालक ट्रक के अंदर बुरी तरह से फंसा है। ड्राइवर को निकालने के लिए टोल प्लाजा मालथौन से हाइड्रा वाहन को बुलवाया जिसकी मदद से बड़ी मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया। घायल अवस्था में तत्काल चालक को 108 एम्बुलेंस से सीएससी भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया । पुलिस की तत्परता से ड्राइवर की जान बच सकी।

Next Post

ब्रिक्स का नया अर्थ-‘सहयोग और स्थिरता के लिए लचीलापन और नवाचार ’: मोदी

Mon Jul 7 , 2025
रियो डी जेनेरियो/नई दिल्ली 7 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स समूह को नया आयाम देते हुए कहा है कि इसका मतलब ‘सहयोग और स्थिरता के लिए लचीलापन और नवाचार ’ है। रियो डी जेनेरियो में सोमवार को 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन अपने संबोधन […]

You May Like