नगर सरकार: दिवंगत मस्टर कर्मी की पत्नी को मिली नौकरी

सतना . सडक़ दुर्घटना में जान गंवाने वाले मस्टर कर्मी की पत्नी को पति के स्थान पर बतौर मस्टर कर्मी के रुप में सेवा में रखे जाने से संबंधित प्रस्ताव को नगर सरकार के मंत्रिमण्डल द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति दे दी गई.

जनसपंर्क अधिकारी नगर निगम धीरज कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को महापौर योगेश कुमार ताम्रकार की अध्यक्षता में मेयर-इन-कौंसिल की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में दिवंगत मस्टर कर्मी की पत्नी को नौकरी दिए जाने से संबंधित प्रस्ताव सामने आया. नगनर निगम की स्वास्थ्य शाखा में कार्यरत रहे गुरमुख उर्फ विक्की बाल्मीक का सडक़ दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था. जिसे देखते हुए उनकी पत्नी रीना बाल्मीक निवासी बाल्मीक कालोनी सिंधी कैंप को पति के स्थान पर मस्टर श्रमिक के रुप में रखे जाने से संबंधित प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर दी गई. इसी कड़ी में अभियोजन शाखा में कार्यरत 1, स्वास्थ्य शाखा अंतर्गत वाहन चालक के कार्यों में नियोजित 37 और स्वास्थ्य शाखा में सफाई कार्य व्यवस्था के लिए नियोजित 531 मस्टर श्रमिकों की अवधिवृद्धि से संबंधित प्रस्ताव को भी सर्वसम्म्मति से हरी झण्डी दे दी गई. इसके साथ ही मेयर-इन-कौंसिल की बैठक में शहर के विकास कार्य से संबंधित कई प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई.

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Tue Jul 22 , 2025
सतना . नागौद-उचेहरा मार्ग पर हुए सडक़ हादसे में एक अधेड़ महिला की जान चली गई. अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दिए जाने से बुरी तरह घायल महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदहा गांव की निवासी महिला […]

You May Like