शहर में सडक़ों की स्थिति खराब, बारिश में बढ़ी फजीहत

नेपानगर: नगर में सडक़ों की स्थिति खराब है। नपा का दावा है कि 5 करोड़ की लागत से कईं वार्डों में विकास के काम चल रहे हैं, लेकिन कईं प्रमुख सडक़ों का निर्माण कार्य अब तक नहीं कराया गया है। नगर से स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर नपा की ओर से कईं बार चूरी भी डलाई गईए लेकिन बारिश में यह रोड धीरे धीरे काफी खराब हो रहा है। यहां गड्ढे भी हो गए हैं। इसी तरह नेपा मिल से भातखेड़ा की तरफ जाने वाले मार्ग पर गड्ढे हैं।

रेलवे गेट से नेपा मिल गेट के सामने तक भी रोड की स्थिति ठीक नहीं है। बुधवारा की ओर जाने वाले फूटी टेकड़ी रोड की हालत भी इस बारिश में खासी दयनीय हो गई है। हालांकि इस मार्ग पर ब्लैक स्पॉट दुरूस्तीकरण का प्रस्ताव है।लेकिन अभी यह प्रक्रिया में है। इसी तरह शहर के अन्य वार्ड में भी जहां पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए सडक़ें खोदी गई थी वहां बारिश में परेशानी हो रही है। सडक़ें खोदने के बाद उसका दुरूस्तीकरण तो कराया गया थाए लेकिन पहले जिस तरह सडक़ बनी थी वैसी दोबारा पैचवर्क में नहीं हो सकी। धीरे धीरे यह और उखड़ती चली गई।

कईं निर्माण कार्य अब तक अधूरे : – नगर में निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग को लेकर नगर पालिका गंभीर नहीं है। कईं निर्माण कार्य अधूरे हैं। करीब 4 करोड़ की लागत से बन रहे नाले का निर्माण भी अब तक पूरा नहीं हुआ है। यहां इस बारिश में कुछ स्थानों पर कचरा जमा हो गया है। इसी तरह 5 करोड़ के निर्माण कार्यों में से कुछ चालू तो कुछ बंद हैं।
फाइलें नहीं मिली तो जल्द दर्ज कराई जा सकती है एफआईआर:-पिछले दिनों नगर पालिका कार्यालय से तीन ठेकेदारों की फाइलें गुमने की जानकारी सामने आई थी। बताया जा रहा है कि सीएमओ द्वारा दो बार नोटिस जारी किए गए थेए लेकिन सूत्रों की मानें तो अब तक फाइलें नहीं मिली है इसलिए नपा की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा सकती हैए क्योंकि नपा ने नोटिस जारी करने के बाद जवाब देने का पर्याप्त समय भी दे दिया था।

Next Post

ई अटेंडेंस के विरोध में अध्यापक संघ सड़क पर, 12 मांगे

Mon Jul 14 , 2025
सिंगरौली: आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला ईकाई सिंगरौली ने प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के निर्देश पर सिंगरौली जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार द्विवेदी के अगुवाई में ई अटेंडेंस के विरोध में रैली निकाल 12 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा है।आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष […]

You May Like