अमृत वर्षा के बीच शाही ठाट से निकले बाबा गुप्तेश्वर महादेव

नलखेड़ा।नगर में चौक बाजार में स्थित गुप्तेश्वर महादेव की शाही सवारी ठाठ -बाट से निकाली गई. इस दौरान कई स्थानों पर महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा गुप्तेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर अगवानी की गई. शाही सवारी में इंद्र देवता ने भी अमृत वर्षा कर स्वागत किया. सवारी प्रारंभ होने के बाद कभी तेज, तो कभी रिमझिम बारिश हुई, लेकिन इसके बाद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और वे अपने बाबा के दर्शन के लिए सडक़ों पर जमे रहे.

नगर में सोमवार को गुप्तेश्वर महादेव शाही अंदाज में प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले. शाही सवारी के पूर्व गुप्तेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना प्रशासन तथा विधायक भैरो सिंह बापू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तंवर व अन्य लोगों द्वारा की गई. इसके पश्चात गुप्तेश्वर महादेव एक सुसज्जित फूलों से सजी पालकी में विराज होकर नगर भ्रमण पर निकले. शाही सवारी दोपहर तीन बजे गुप्तेश्वर महादेव मंदिर से गाजे-बाजे, डीजे, ढोल ढमाकों के साथ प्रारंभ हुई. शाही सवारी में हर कोई बाबा की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दिया. बाबा गुप्तेश्वर के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं द्वारा फूलों की बरसात कर शिव बाबा का स्वागत किया गया. वहीं सडक़ पर नाचती भूतों की बारात, श्रृद्धा और आस्था से डीजे की धुन पर नाचती झुमती हजारों भक्तों की भीड़ और दुल्हन की तरह सजे नगर में फूलों से सजी पालकी में राजसी ठाट से सवार होकर नगराधिपति बाबा गुप्तेश्वर महादेव पूरे लाव लश्कर के साथ नगर का हाल जानने के लिए निकले.

 

सवारी में ये रहे आकर्षण का केंद्र…

 

भक्तों ने अपने अपने द्वार पर बाबा की पालकी के दर्शन व आरती उताकर स्वागत पूजन किया. सवारी किला रोड, अशोक मार्ग, चौक बाजार, गणेश दरवाजा, शिवाजी चौराहा होते हुए मां बगलामुखी मंदिर पहुंची. जहां पर बाबा का अभिषेक व पूजा-अर्चन किया गया. फिर गवलीपुरा, नयापुरा होते हुए पुन: गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची. जहां गुप्तेश्वर महादेव की आरती कर प्रसाद वितरित की गई. सवारी में डीजे की धुन पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे. वहीं सवारी में शामिल भूतों की बारात, भोलेनाथ-पार्वती व राधा-कृष्ण का वेश धरे युवक आकर्षण का केंद्र बने हुए थे. साथ ही सवारी में कई स्कूलों की झांकियां और घोष भी सम्मिलित हुई. सवारी में शामिल बैंड ने शिव भजनों की सुंदर प्रस्तुति देते हुए पूरे नगर के वातावरण को शिवमय कर दिया. नगर में कई जगह मंच से शाही सवारी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. सवारी का विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनो के द्वारा स्वल्पाहर और पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया.

 

शाही सवारी का किया गया भव्य स्वागत…

 

विधायक भैरो सिंह परिहार, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह के द्वारा शाही सवारी का स्वागत किया गया एवं नगर परिषद के द्वारा अध्यक्ष अंतिम विजय सोनी एवं पार्षद गण के साथ शाही सवारी में शामिल होकर नगर परिषद के मंच से शाही सवारी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. वहीं नगर में कई स्थानों पर राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा केले एवं लड्डूओं का वितरण किया गया.

Next Post

मेट्रो के कामों का जायजा, प्रबंध संचालक ने सुभाष नगर डिपो सहित स्टेशन का किया दौरा

Mon Aug 18 , 2025
भोपाल।मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने सोमवार को भोपाल में मेट्रो स्टेशनों का दौरा किया. भोपाल मेट्रो प्रयोरिटी कोरिडोर के तहत एम्स से डी.आर.एम ऑफिस मेट्रो स्टेशन औऱ सुभाष नगर स्थित मेट्रो डिपो पर चल रहे निर्माण कार्यों उन्होंने निरीक्षण किया. साथ सभी संबंधित विभागों, मेट्रो […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।