मेट्रो के कामों का जायजा, प्रबंध संचालक ने सुभाष नगर डिपो सहित स्टेशन का किया दौरा

भोपाल।मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने सोमवार को भोपाल में मेट्रो स्टेशनों का दौरा किया. भोपाल मेट्रो प्रयोरिटी कोरिडोर के तहत एम्स से डी.आर.एम ऑफिस मेट्रो स्टेशन औऱ सुभाष नगर स्थित मेट्रो डिपो पर चल रहे निर्माण कार्यों उन्होंने निरीक्षण किया. साथ सभी संबंधित विभागों, मेट्रो अधिकारियों, कन्सल्टन्ट व कान्ट्रैक्टर के साथ कार्यों की प्रगति संबंधित चैतन्य ने जानकारी ली. स्टेशन निरीक्षण के दौरान भी (सीएमआरएस) संबंधी महत्वपूर्ण साइट एवं कार्यों जैसे स्टेशन प्रवेश-निकासी, एफओबी, टिकट रूम, विभिन्न सिस्टम रूम, स्टेशन कंट्रोल रूम, पम्प रूम, लिफ्ट, एस्कलैटर, फायर एनओसी आदि के साथ ही आंतरिक एवं बाहरी सौंदरीयकर्ण संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया गया. सुभाष नगर डिपो पर चल रहे इन्स्पेक्शन बे लाइन , रिपेयर बे लाइन , विभिन्न सिस्टम रूम, टेस्ट ट्रैक, आग्ज़िलियरी सब-स्टेशन , ट्रैक्शन सब-स्टेशन , ऐड्मिन बिल्डिंग मे कंट्रोल रूम, प्रमुख सिस्टम रूम्स सहित ड्रैनेज व्यवस्था की भी जानकारी ली गई.

Next Post

कपिल ने दिलाया पहला स्वर्ण, पुरुष टीम वर्ग में मिले दो रजत

Mon Aug 18 , 2025
शायमकेंट (कजाकिस्तान) 18 अगस्त (वार्ता) भारत के पिस्टल निशानेबाज कपिल बैंसला ने 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में सोमवार को भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। वहीं टीम स्पर्धा में कपिल और जोनाथन ने विजय तोमर ने रजत पदक भी जीता। इसके अलावा अनमोल जैन, सौरभ चौधरी और आदित्य मालरा […]

You May Like