वन माफिया के खिलाफ जनजागरण का संकल्प, अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर पौधरोपण

भोपाल। वन कर्मचारी मंच मध्य प्रदेश ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस दिवस मनाया. इस अवसर पर कन्हा कुंज पार्क कोलार में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, साथ ही वृक्ष लगाओ हरियाली बढ़ाओ का संदेश भी दिया. वन कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया है कि प्रदेश में लगातार वन माफिया के द्वारा वृक्षों को काटा जा रहा है जिससे उनकी संख्या में कमी होने से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है. पाण्डे ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को माह में एक पौधा लगाकर हरियाली के प्रति अपना योगदान देना चाहिए. विभाग और प्रदेश सरकार को भी वन महोत्सव जैसे कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित करना चाहिए, जिससे जनता का पौधों को लगाने के प्रति लगाव बढ़े. कार्यक्रम में अशोक पांडेय हरि सिंह गुर्जर नरेश बरेले अंतर सिंह श्याम बरेले सत्येंद्र पांडे लव प्रकाश पाराशर आदि शामिल थे.

 

Next Post

30 मार्च को मनाई जाएगी भगवान महावीर जयंती, सत्य-अहिंसा के संदेश के साथ निकलेगी शोभायात्रा

Sun Mar 22 , 2026
भोपाल। अहिंसा के प्रणेता भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक 30 मार्च को राजधानी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में अभिषेक, पूजन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। मंदिरों से “जियो और जीने दो तथा सत्य-अहिंसा के संदेश के […]

You May Like