भोपाल। अहिंसा के प्रणेता भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक 30 मार्च को राजधानी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में अभिषेक, पूजन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। मंदिरों से “जियो और जीने दो तथा सत्य-अहिंसा के संदेश के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
प्रवक्ता अंशुल जैन के अनुसार, मंदिर समितियों के साथ सामाजिक संगठन, महिला मंडल और युवा समूह जीव दया, पर्यावरण संरक्षण और गोसेवा के कार्यक्रम करेंगे। साथ ही मूक पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी और सकोरे वितरित किए जाएंगे।
राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से दिव्य घोष दल भक्ति माहौल बनाएंगे। नंदीश्वर जिनालय, नेहरू नगर, टीटी नगर, शंकराचार्य नगर, चंदन नगर, करोंद, पिपलानी सहित कई क्षेत्रों की संस्थाएं शोभायात्रा में आकर्षक प्रस्तुतियां देंगी। तैयारियां जोरों पर हैं।
