चेटीचंड महिला उत्सव: विविध प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाई रचनात्मकता

नीमच: पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में चेटीचंड महिला उत्सव समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन उत्साह और रचनात्मकता से भरपूर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल जी को माला अर्पण एवं ज्योत प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दूसरे दिन सिंधी थाली, नोटों के बुके सजावट, सिंधी फेस्टिवल प्रस्तुति, चॉकलेट बुके तथा सिंधी संस्कृति पर निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। सभी प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की प्रस्तुति, रचनात्मकता और सांस्कृतिक समझ को आधार बनाया गया।

सिंधी थाली प्रतियोगिता की स्वादिष्ट व्यंजन श्रेणी में ऋतू भम्बानी प्रथम, तान्या चावला द्वितीय तथा नायरा भाग्यवानी एवं पलक लालवानी तृतीय रहीं। वहीं डेकोरेशन एवं प्रेजेंटेशन श्रेणी में हेमा सुगंधी प्रथम, पलक लालवानी द्वितीय और रीत रामनानी तृतीय स्थान पर रहीं। सिंधी फेस्टिवल प्रतियोगिता में सोनी बदलानी प्रथम, अंजली आसवानी द्वितीय तथा सिमरन कोटवानी एवं रिया भाग्यवानी तृतीय रहीं।
नोटों के बुके सजावट प्रतियोगिता में भावना कस्तूरी प्रथम, अंजली आसवानी द्वितीय तथा पायल लालवानी एवं पलक लालवानी तृतीय स्थान पर रहीं। सिंधी संस्कृति पर निबंध प्रतियोगिता में प्रगति बुधवानी प्रथम, भावना कस्तूरी द्वितीय और योगिता सोनी तृतीय रहीं। चॉकलेट बुके प्रतियोगिता में लक्षिता आसवानी प्रथम, रचित लुलानी द्वितीय एवं विन्नी बदलानी तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए तम्बोला एवं प्रश्नोत्तर जैसे मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम का संचालन स्नेहा तलरेजा एवं पूजा केवलानी ने किया, जबकि अंत में पूज्य सिंधी पंचायत की अध्यक्षा आकांक्षा तलरेजा एवं महासचिव मधु केवलानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

Next Post

आंगनवाड़ी व स्कूल परिसर की नवनिर्मित बाउंड्रीवाल में दरारें, ग्रामीणों में चिंता

Thu Mar 19 , 2026
आमला। ग्राम देवठान के स्कूल परिसर में हाल ही में बनी बाउंड्रीवाल में दरारें दिखाई देने का मामला सामने आया है। करीब तीन माह पूर्व प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत लगभग 10 लाख रुपये की लागत से इस बाउंड्रीवाल का निर्माण किया गया था। कम समय में ही […]

You May Like