बोलेरो वाहन से 10 पेटी देशी-विदेशी शराब जप्त

सिंगरौली। बरका तिराहा पर बीती रात एक बोलेरो वाहन को ग्रामीणों ने शक के आधार पर घेराबंदी करते हुये जांच परख किया, जहां भारी मात्रा में देशी-विदेशी अवैध शराब दिखी। बरका पुलिस चौकी प्रभारी को सूचना दिया। जहां पुलिस ने बोलेरों वाहन से 10 पेटी देशी-विदेशी कीमत करीब 45 हजार रूपये की शराब जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी ने बताया है कि सूचना के आधार पर बरका पुलिस ने तिराहा पर एक बिना नम्बर के बोलेरो वाहन से 10 पेटी देशी-विदेशी शराब जप्त कर वाहन चालक मनोज राय के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चालक के पूछतांछ के दौरान बताया गया कि पॉच लोग जबरन उक्त गाड़ी को कब्जे में लेकर जंगल-जंगल में घुमाते हुये ले गये और शराब लोड कर परिवहन करा रहे थे। एसडीओपी के अनुसार वाहन में सवार उक्त व्यक्तियों पर यह भी चालक ने आरोप लगाया है कि मारपीट एवं लूटपाट भी की गई है। बरका पुलिस चौकी प्रभारी नृपेन्द्र सिंह ने हरिश्चन्द्र वगैरह समेत पॉच के विरूद्ध बीएनएस की धारा 140 , 119, 127, 296, 117, 351 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Next Post

भारत मंडपम में एक मई से लगेगा चार दिवसीय स्वदेशी शक्ति का महाकुंभ

Sat Feb 14 , 2026
ग्वालियर। कान्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय व्यापार की तस्वीर बदलने लोकल फार वोकल के साथ भारत मंडपम में एक भारतीय व्यापार महोत्सव का आयोजन एक मई से चार मई तक करेगा। इसमें स्वदेशी उत्पादों को बढावा देने के लिये उनके निर्यात को बढावा […]

You May Like