भारत मंडपम में एक मई से लगेगा चार दिवसीय स्वदेशी शक्ति का महाकुंभ

ग्वालियर। कान्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय व्यापार की तस्वीर बदलने लोकल फार वोकल के साथ भारत मंडपम में एक भारतीय व्यापार महोत्सव का आयोजन एक मई से चार मई तक करेगा। इसमें स्वदेशी उत्पादों को बढावा देने के लिये उनके निर्यात को बढावा देने का प्रयास किया जाएगा।

उक्त जानकारी आज कान्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने पत्रकारों को देते हुये बताया कि भारत के स्वदेशी उत्पाद को लोकल से ग्लोवल तक पहंचाने के उददेश्य से इस महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय व्यापार महोत्सव प्रगति मैदान के भारत मंडपम में होगा। इसमें अलग अलग सेक्टर में उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।

सांसद खंडेलवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के व्यापार एवं उद्योग तथा सेवाओं की क्षमता सामर्थ्य और शक्ति को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सामने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेगा। इसमें भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों को पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। आयोजन से देश की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। उन्होंने बताया कि कैट की गवर्निंग काउंसिल की बैठक मं केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इस प्रकार के भव्य आयोजन का सुझाव दिया था कैट ने इसे हाथ में लिया ओर स्वदेशी उत्पादों, एमएसएमई स्टार्टअप्स और कारीगरों को डिजीटल भुगतान, व्यापक बाजार तथा सशक्त बी2बी एव बी 2 सह नेटवर्किग के माध्यम से भारतीय व्यापार महोत्सव को लाभ होगा।

सांसद खंडेलवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के मेक इंन इंडिया लोकल टू ग्लोब विजन को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि इस चार दिवसीय उत्सव में देशभर से लगभग 2200 स्टाल पर भारतीय उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें करीब दो लाख विजिटर्स शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव में अत्याधुनिक तकनीक से संचालित होगा। इसमें विभिन्न उत्पादों के लिये अलग अलग पैवेलियन होंगे जिसमें डिजीटल क्योस्क, एक विशेष मोबाइल एप के जरिये एआई असिस्टेंट प्रगति मैदान का डिजीटल मैप और क्यूआर कोड आधारित प्रवेश व्यवस्था इस महोत्सव को अपनी तरह की अब तक की सबसे आधुनिक और उत्कृष्ट प्रदर्शनी बनायेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि महोत्सव में केवल भारतीय उत्पादों एवं सेवाओं की ही प्रदर्शन किया जाएगा जो स्वदेशी की भावना को नई उर्जा देगा।

सांसद खंडेलवाल ने इसमें लगभग 40 देशों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। यह भारत व्यापार महोत्सव नींव का पत्थर साबित होगा। पत्रकार वार्ता में रवि गुप्ता, विवेक जैन, मुकेश अग्रवाल, कमल अग्रवाल, अजय चोपडा, हरिओम चौरसिया, दीपक पमनानी, अंषुल तपा, सचिन राजपूत, रीना गांधी आदि मौजूद थे।

Next Post

जानिए क्यों महादेव की नगरी कहलाता है नरसिंहगढ़

Sat Feb 14 , 2026
नरसिंहगढ़। लगभग एक हजार वर्ष प्राचीन बाबा बैजनाथ बड़ा महादेव के नाम से ही शहर की पहचान है. विंध्य की सुरम्य पहाडिय़ों पर मौजूद मंदिर लोगो की आस्था का प्रमुख केंद्र है. लगभग 150 सीढ़ीयों की चढ़ाई कर श्रद्धालुजन भगवान के दर्शनों के लिए आते है. वर्षभर यहां श्रृद्धालुओं का […]

You May Like

मनोरंजन