रीवा:इस समय समूचे जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है, पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. जल जीवन मिशन की हकीकत जानने मनगवां विधायक मैदानी स्तर पर पहुंचे. जहा पेयजल आपूर्ति का जायजा लिया.पेयजल के घोर संकट को देखते हुए विधायक मनगवॉं इन्जी. नरेन्द्र प्रजापति आज स्वयं पहुंचे लालगांव में जल जीवन मिशन एवं जल निगम के अधिकारियों एवं इन्जीनियरों द्वारा निरंतर टेस्टिंग एवं पेयजल आपूर्ति के कार्य का अवलोकन करने के लिए.
जहां पहुंचकर लालगांव में चल रहे पूरे कार्य को देखा एवं इन्जीनियरों एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी घर पेयजल आपूर्ति से छूटने ना पाये. जल मित्र दीपनारायण पांडेय ने विधायक को लालगांव में चल रहे समूचे कार्य को विस्तृत रूप से अवगत कराया, विधायक इन्जी. नरेन्द्र प्रजापति ने ग्राउंड जीरो 0 से ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के कार्यपालन यंत्री से टंकी की उपलब्धता के बारे में बात की.
इस दौरान लालगांव के वरिष्ठ भाजपा नेता सहित सभी ग्रामवासियों को विधायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस महत्वाकांक्षी योजना से घर घर जल उपलब्धता की बात कही. साथ ही साथ विधायक इन्जी. नरेन्द्र प्रजापति ने लालगांव के आरोग्यम केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया एवं भर्ती सभी मरीजों का कुशलक्षेम पूंछा एवं नवीन अस्पताल निर्माण जमीन का भी अवलोकन किया
