प्रौढ़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ निवासी एक प्रौढ़ व्यक्ति की बीती शाम एक बंद ढाबे के सामने शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टिया में पुलिस ने अत्यधिक शराब पीने से मौत का कारण मान रही है। जबकि मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रही है। शव का पोस्टमार्टम आज दिन शुक्रवार को कराया गया है।

जानकारी के अनुसार रामगढ़ निवासी भीम सिंह पिता रामराज सिंह बघेल उम्र 52 वर्ष का शव कसर के बंद ढाबा के समीप चबुतरे पर बीती शाम मिला है। परिजन घटनास्थल पर पहुंच हत्या की आशंका जताते हुये पुलिस को सूचना दी। बरगवां पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये जांच पड़ताल शुरू कर दी। जहां प्रथम दृष्टिया में अत्यधिक शराब पीने से मौत का कारण माना जा रहा है। मृतक शराब का आदी था। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

Next Post

मेरे पिता के समय ही हो गया था एयरपोर्ट का सर्वे, अब सिर्फ वाहवाही लूट रही सरकार: नकुलनाथ

Fri Mar 20 , 2026
छिन्दवाड़ा। जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा आगमन हुआ। ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित आमजन ने उनका स्वागत किया। ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन उपरांत मीडियाकर्मियों ने प्रश्न किया कि मप्र के मुख्यमंत्री के द्वारा छिन्दवाड़ा में एयरपोर्ट निर्माण की […]

You May Like