ग्वालियर: श्वान सोशल फाउंडेशन द्वारा संचालित कृष्णालय दिव्यांग चाइल्ड केयर स्कूल में पढ़ रहे दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर खुशी की चमक दिखी जब उन्होंने अपने बीच मातृ चेहरा देखा वो भी खिलौनों और खाने के पैकेट के साथ। वरिष्ठ समाज सेवी भाजपा की वरिष्ठ नेत्री तृप्ति भटनागर ने कृष्णालय दिव्यांग स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ दिन बिताया और उन्हें बहुत सारे खिलौने और खाने के पैकेट बांटे। डॉ जितेंद्र सिंह राजावत भी स्कूल में आए और स्कूल की गतिविधियों को देखा, बच्चों के बीच समय व्यतीत किया और संस्था संचालक नम्रता सक्सैना के कार्य की प्रशंसा कर किसी भी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।
संस्था संचालक नम्रता सक्सैना ने स्कूल में आए अतिथियो का स्वागत किया और दिव्यांग चाइल्ड केयर स्कूल के बारे में उन्हें स्कूल का भ्रमण करवाया। दिव्यांग चाइल्ड केयर स्कूल की व्यवस्था देखकर वरिष्ठ समाज सेवी तृप्ति भटनागर ने नम्रता सक्सैना और उनकी टीम की प्रशंसा की और आगे भी बच्चों के साथ इसी तरह दिन समय बिताने का संकल्प लिया और संस्था संचालक नम्रता सक्सैना को आश्वासित किया कि जहां भी बच्चों के लिए उनके सहयोग की आवश्यकता पड़े तो उन्हें अवश्य याद करें।इस अवसर पर संस्था संचालक नम्रता सक्सैना ने अतिथियों के प्रति अपना आभार प्रकट किया।
