बलात्कार के आरोपी शिक्षक के समर्थन मे उतरा गांव, एसपी को दिया बेगुनाह होने का पंचनामा

शिवपुरी: शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के पास आज एक पिता ने अपने पुत्र के बचाव के लिए शिकायती पत्र सौंपा है। मामला एक महिला के बलात्कार से जुड़ा है। पिता के साथ लगभग 50 ग्रामीण भी महिला के खिलाफ आए थे, सभी का कहना है कि लेनदेन के मामले को बलात्कार में कन्वर्ट कर दिया गया है। पिता का कहना था कि मेरा पुत्र शासकीय शिक्षक है और एक साजिश के तहत ओर झूठी कहानी के आधार पर यह मामला दर्ज करवाया गया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और जब तक जांच नहीं होती है जब तक शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया जाए।

शिवुपरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना सीमा की खोड चौकी सीमा मे निवास करने वाले सुरेश राय ने बताया कि उनके पुत्र चंद्रशेखर राय, जो कि एक शासकीय शिक्षक हैं। मेरे पुत्र के विरुद्ध पुलिस चौकी खोड़ में बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया है। महिला ने अपने पति के कहने पर द्वेषवश यह झूठा अपराध पंजीबद्ध कराया है। प्रार्थी का कहना है कि इस प्रकरण से उनके पुत्र का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई संबंध नहीं है।

पिता का आरोप है कि यह शिकायत दुर्भावनापूर्ण है, जिसका उद्देश्य केवल उनके परिवार को मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करना है। उन्होंने शिकायत में स्पष्ट किया कि इस झूठे केस के कारण उनके पुत्र का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हो रही है। इस मामले में ग्राम पाली और आसपास के कई ग्रामीण भी समर्थन में उतरे हैं। आवेदन के साथ एक पंचनामा भी संलग्न किया गया है, जिस पर दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान मौजूद हैं,शिक्षक के पिता ने बताया कि यह मामला लेन-देन को लेकर जुडा है,महिला के पति से पैसा वापस लेना था और विवाद हुआ। इस विवाद के बाद झूठा मामला दर्ज करवा दिया है।

Next Post

विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला बजट : जगदीश देवड़ा

Sun Feb 1 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए इसे “सबका साथ, सबका विकास” की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। देवड़ा ने […]

You May Like