भोपाल: मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए इसे “सबका साथ, सबका विकास” की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट देश को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
देवड़ा ने कहा कि बजट में सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है, जिससे आर्थिक मजबूती के साथ समावेशी विकास को गति मिलेगी। उनके अनुसार यह बजट रोजगार, आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं को नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा।
