भोपाल। चौक धर्मशाला में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के अंतर्गत श्रद्धालुओं ने 128 अर्घ्य अर्पित कर भगवान सिद्ध की विशेष आराधना की। आयोजन में इंद्र-इंद्राणियों सहित प्रमुख पात्रों ने व्रत, उपवास और संयम का पालन करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि आयोजनकर्ता ऋषभ जैन के परिवार के अधिकांश सदस्य संयमित जीवन शैली अपनाते हैं और प्रतिमाधारी हैं।
आचार्य विद्यासमयसागर महाराज के शिष्य मुनि संभव सागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में प्रतिदिन प्रातः भगवान जिनेंद्र के अभिषेक के साथ विधान की शुरुआत होती है। अविनाश भैया के निर्देशन में विभिन्न धार्मिक क्रियाएं संपन्न हुईं। इस अवसर पर सती मैना सुंदरी पर आधारित नृत्य-नाटिका की आकर्षक प्रस्तुति भी दी गई। पुण्यार्जक परिवार श्रीमती पांचूबाई-सुहागमल जैन तथा ऋषभ-मंजू जैन ने विधान मंडल पर प्रमुख धार्मिक क्रियाएं संपन्न हुईं।
